जौनपुर: रामेश्वरम धाम मार्ग पर जमे गंदे पानी से लोगों का आक्रोश भड़का
सिरकोनी विकास खण्ड के राजेपुर रामेश्वरम धाम की सड़क पर गंदा बदबूदार कीचड़ युक्त पानी जमा है जिससे श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है। देखा गया कि सावन के सोमवार के पहले दिन उक्त मंदिर पर दर्शन पूजन करने वाले भक्तों की भारी भीड़ आयी। मंदिर से थोड़ी दूर पहले सिरकोनी राजेपुर मार्ग पर बहरीपुर बागे में सड़क पर जगह-जगह गन्दा पानी जमा है।