जौनपुर: जनपद में संचालित हो रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, बीएसए ने समिति का किया गठन
जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने सोमवार की सायं 4 बजे बताया कि जनपद में बिना मान्यता प्राप्त किये प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल संचालित हो रहे विद्यालयों को बंद कराने तथा बन्द कराने के उपरान्त पुनः संचालित करने वाले विद्यालय के प्रबंधक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किये जाने के लिए विकास खण्ड स्तर पर त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया गया है।