जौनपुर: डीएम आवास के सामने जर्जर पोल बारिश में गिरा, बड़ी दुर्घटना टल गई
जौनपुर शहर के हृदय स्थल पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने वर्षों से जर्जर स्थिति में खड़े बिजली के पोल आखिरकार सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे हल्की बारिश में भरभरा कर गिर गए। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पोलों की हालत काफी समय से खराब थी