जौनपुर: चक्के में बेखौफ दबंगों का आतंक, पुलिस पर उठे सवाल, वीडियो हुआ वायरल
जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्के टेनूकटरा ईंट भट्ठे के पास पुरानी रंजिश में एक युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा। नकाबपोश दबंगों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है