मंझनपुर: मधवामई स्कूल परिसर से स्कूटी चोरी, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने जिला पंचायत अध्यक्ष से लगाई फरियाद
कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अनेठा गांव निवासी पवन कुमार की स्कूटी बीते 18 मार्च को स्कूल परिसर के अंदर से रहस्यमय ढंग से चोरी हो गई। पीड़ित का कहना है कि वह स्कूल के भीतर कुछ समय के लिए गया था, इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी स्कूटी (नंबर UP73Z2569) लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पवन ने उसी दिन थाना सैनी में लिखित शिकायत के माध्यम से दी थी।