मंझनपुर: ई-केवाईसी के नाम पर 52 हजार की ठगी, पुलिस से गुहार के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, मोअज्जनपुर के पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव निवासी छेदी लाल ने साइबर ठगी का शिकार होने के बाद मंगलवार को समय 12 बजे पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि निसार अहमद निवासी गुलामीपुर नामक व्यक्ति ने सहज जन सेवा केंद्र के जरिए उसका ई-केवाईसी कराने के बहाने 52,000 रुपये निकलवा लिए हैं। इसकी शिकायत एसपी से की गई है।