बड़ी सादड़ी कृषि उपज मंडी प्रांगण में बुधवार से चना और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो गई। यह खरीद क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा की जा रही है। शुभारंभ के दौरान समिति अध्यक्ष शंभूलाल मेनारिया, मंडी सचिव, केवीएसएस कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।