पलिया: संपूर्णानगर में आए आंधी-तूफान के चलते तीन दिनों से बिजली नहीं आ रही, स्थानीय लोगों ने वीडियो किया वायरल
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्णा नगर मे मंगलवार की रात मे आए आंधी तूफान के कारण बिजली के पोल गिर गए थे। जिसके चलते बिजली गुल हो गई थी। जहां तीन दिनों से बिजली सप्लाई नहीं चालू की गई है। जिसका आज शुक्रवार को दोपहर करीब 3:30 बजे स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल।