पलिया: तेज आंधी-तूफान और बारिश से दहला पलिया तहसील, स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
पलिया तहसील क्षेत्र के पलिया कस्बे में बीते मंगलवार की देर रात करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई पेड़ धराशायी हो गए, बिजली के खंभे गिर पड़े और कुछ कच्चे मकानों को नुकसान भी पहुंचा है। जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर किया किया वायरल।