मुरैना नगर: पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने सड़क निर्माण जांच की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुरैना शहर के पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मापदंड के विपरीत सड़क निर्माण को लेकर वहां के निवासियों द्वारा आज दोपहर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की जांच करवाने की मांग की है।सड़क का निर्माण चंबल रेत ओर बिना मापदंड से किया जा रहा है,लोगों ने ज्ञापन में मांग की है कि रोड का सैंपल लेकर जांच कराई जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके।