आरा: महाराजा कॉलेज के क्लर्क संजय सिंह को निगरानी विभाग ने ₹7500 घूस लेते गिरफ्तार किया, CLC बनाने के लिए पैसे की मांग की थी
Arrah, Bhojpur | Nov 20, 2026 निगरानी विभाग के डीएसपी मोहन कुमार ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर पहले 18 नवंबर को सत्यापन कराया गया था। सत्यापन में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई।आरा स्थित महाराजा लॉ कॉलेज के एक क्लर्क को 7,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार क्लर्क की पहचान संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।