कासगंज: कासगंज पहुंचे प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को विहिप और बजरंग दल ने दिया ज्ञापन, गौशाला का मुद्दा उठाया
प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को सोमवार दोपहर 12 बजे दिए गए ज्ञापन में विशेष रूप से पचलाना गौशाला का उल्लेख किया गया। इसमें बताया गया कि गोवंश को समय पर स्वास्थ्य सेवा, चारा और पानी नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। संगठनों ने आरोप लगाया कि लिखित शिकायत के बावजूद जिला स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसपर कार्यवाई होनी चाहिए।