भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने नाबालिक लड़की से शादी करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया
Bhabua, Kaimur | Apr 17, 2026 भभुआ थाना की पुलिस ने नाबालिक लड़की से शादी करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को 12 बजे थाना में पदस्थापित एसआई नितू कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक सोनहन थाना क्षेत्र के दुभरा गांव निवासी प्रमोद चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र प्रकाश मल्लाह उर्फ जयप्रकाश चौधरी बताया जाता है। जो पूर्व में लड़की को बहला फुसलाकर शादी करने के नाम पर भागा था।