कायमगंज: गांव नगला जब्ब में चकबंदी के दौरान कानूनगो-लेखपालों से हुई मारपीट, कर्मचारियों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर बचाई जान
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बराकेशव ग्राम पंचायत के मजरा नगला जब्ब में गुरुवार को चकबंदी की कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया।आरोप है कि ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद कानूनगो और लेखपालों के साथ मारपीट कर दी।स्थिति बिगड़ने पर कर्मचारियों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।