भोगांव: भोगांव तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी रहे मौजूद, कुल 56 शिकायतों में 8 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह एवं व एसपी विनोद कुमार ने भाग लिया। समाधान दिवस में कुल 56 शिकायते आईं। जिसमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर SDM संध्या शर्मा, CO सुनील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।