भोगांव: बिछवां के गांव सूरजपुर में दबंग द्वारा आम रास्ते पर दीवाल लगाकर अवरोध करने के मामले में SDM ने दीवाल पर चलवाया बुल्डोजर
गांव सूरजपुर निवासी सुनील पुत्र कमलेश ने SDM कुरावली को दिए शिकायती प्रार्थना में सुनील पुत्र फूल सिंह द्वारा आम रास्ते पर दीवाल लगाकर रास्ते को अवरोध करने का आरोप लगाया।मामले मे संज्ञान लेते हुए SDM कुरावली ने धारा 133 के तहत शुक्रवार को नायब तहसीलदार अखिल गोयल,क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार व रजनीश ने बिछवा पुलिस के साथ जेसीबी की मदद से दीवाल को गिरवा दिया।