भोगांव: गांव हदुआ में मजदूरी के पैसे मांगने गए मजदूर की दबंग ने की मारपीट, बचाने आई बूढ़ी दादी को भी पीटा
गांव हदुआ निवासी मोनू अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसका पुत्र 3 बजे गांव निवासी संदीप के पास अपने मजदूरी के रुपए मांगने गया था।वहीं पर अमित मिश्रा पुत्र दीनानाथ निवासी गांव हविलिया सती आ गया।और आते ही उसके पुत्र साहिल की अंधाधुंध पिटाई करने लगा।उसकी बूढ़ी दादी अंसारी बेगम बचाने आई तो दादी को भी लात घूसों से मारापीटा।पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।