भोगांव: भोगांव चौराहे पर तेज रफ्तार टैंकर ने कार एवं गोलगप्पे के दो ठेलों में मारी टक्कर, 3 लोग घायल, CHC भोगांव में कराया भर्ती
शुक्रवार की रात 9 बजे भोगांव चौराहे पर मैनपुरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर चालक ने कार एवं गोलगप्पे के दो ठेलों में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार सूरज पुत्र देशराज निवासी जुनेसा थाना कुरावली व भोगांव के मोहल्ला रामलीला निवासी गोलगप्पे बेचने वाले दिलीप व सुरेश घायल हो गए। कार एवं गोलगप्पे के दो ठेला भी छतिग्रस्त हो गए।पुलिस ने घायलो को CHC में भर्ती कराया।