भोगांव: बिछवां के गांव देवगंज के तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए आगरा से पहुंची वर्ल्ड लाइफ एवं वन विभाग की टीम
गांव देवगंज के खजुइया तालाब में लोगों ने एक मगरमच्छ देखा था।जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान कोतवाल सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को दी।और मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की।सूचना मिलते ही वन विभाग के CO विपिन मिश्रा शुक्रवार की दोपहर अपनी टीम व आगरा से आई वर्ल्ड लाइफ SOS की टीम के साथ तालाब पर पहुंचे और रैस्क्यू आप्रेशन शुरू किया।लेकिन मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका।