भोगांव: भोगांव के पडुआरोड पर घर के बरामदे में बंधे 25 हजार रुपए कीमत के भैंस के दो वर्षीय पड़रे की सांप के काटने से हुई मौत
भोगांव के पडुआरोड निवासी प्रीति पुत्री विनोद कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके घर के बरामदे में बंधे 25 हजार कीमत के भैंस के 2 वर्षीय पड़रे की सांप के काटने से मौत हो गई।सुबह 5 बजे उठाकर देखा तो वह बेहोश पड़ा था।कुछ देर बार उसकी नाक से खून बहने लगा और उसकी मौत हो गई।वह पोस्टमार्टम कराना चाहती है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की।