शिवपुरी नगर: सेवानिवृत्त डीएसपी दंपति पर FIR के विरोध में पुलिस पेंशनर्स संघ का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ, इकाई जिला शिवपुरी ने आज सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिला पन्ना के थाना मंडला में 80 वर्षीय सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक भरत सिंह चौहान एवं उनकी 76 वर्षीय पत्नी राजश्री चौहान के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को निराधार बताते हुए उसे खारिज करने की मांग की गई।