अनूपपुर: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो 1 जून को अनूपपुर जिले के दौरे पर रहेंगे
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के सदस्य प्रियंक कानूनगो 01 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से अनूपपुर जिले का भ्रमण करेंगे। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य मानव अधिकार, समावेशी विकास, कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न अधिनियमों के जमीनी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करना है। आयोग के सदस्य के सुचारू समन्वय, बैठक एवं स्थल निरीक्षण हेतु ड्यूटी लगाई गई है ।