कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के युवक व संतकबीर के 3 युवकों को झारखंड के जामताड़ा में बंधक बनाकर ₹1.30 लाख की वसूली की गई
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंपियरगंज के अब्दुल्ला सलाम व संतकबीर नगर के तीन युवकों को नौकरी का झांसा देकर झारखंड के जामताड़ा में बंधक बनाया गया, जिसके बाद लाठी डंडों से कुछ लोगों के द्वारा पीट कर घायल दिया, फिर 1.30 लाख की फिरौती भी वसूली गई, इसके बाद पीड़ित के परिवार वालों ने कैंपियरगंज थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।