संडीला: कछौना ब्लॉक परिसर में किसान यूनियन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Sandila, Hardoi | Apr 25, 2026 कछौना ब्लाक परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के बैनर तले प्रदेश प्रभारी उमेश शुक्ला के नेतृत्व में दर्जनों किसानों और यूनियन पदाधिकारियों ने ब्लॉक परिसर के बाहर धरना दिया। धरने का मुख्य मुद्दा कोतवाली कछौना में तैनात सिपाही द्वारा खुलेआम रिश्वत लेना रहा।