फतुहा: फतुहा चौराहा स्थित वाणी पुस्तकालय में साइबर सुरक्षा पर सेमिनार आयोजित
Fatwah, Patna | Dec 21, 2025 फतुहा चौराहा स्थित वाणी पुस्तकालय में साइबर सुरक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया है। फतुहा डीएसपी -1अवधेश कुमार ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि कहा की आजकल जीवन के हर पहलू पर साइबर फ्रॉड हो रहा है। किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो तत्काल डायल 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। किसी भी तरह के मोबाइल पर भेजे गए लिंक को नही खोलना है।