महसी: चकैया गांव निवासी शख्स ने मजदूरी का पैसा मांगने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप।।
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चकैया गांव निवासी विमल कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र रामनरेश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है। कि थाना क्षेत्र के मांझा दरिया निवासी मोनू कुमार के यहां मजदूरी का दस हजार रुपए मांगने गए, तो मारपीट करने लगे। और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।