महसी: लौकीहा से अवैध शस्त्र के मामले में एक आरोपी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने अवैध शस्त्र के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रहलादी पुत्र संतराम निवासी लौकीहा को उपनिरीक्षक राकेश यादव, कांस्टेबल राजेश कुमार ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।