महसी: महसी इलाके में सकुशल संपन्न हुआ होली का त्यौहार, चप्पे चप्पे पर रही पुलिस बल तैनात।
महसी तहसील इलाके में सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया। त्यौहार में हुड़दंग एवं अराजक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रही। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। होलियारों की टोली गली मोहल्ला चौक चौराहों पर घूम घूम कर रंगों का त्यौहार मनाया। सभी द्वेष भावनाओं को भूलकर लोग एक दूसरे के गले मिले और होली की बधाई दी।