महसी: सबलापुर में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर कार्यवाही की मांग।
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलापुर गांव निवासी शांति देवी पत्नी गोकर राजपूत ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है। कि 3 वर्ष पूर्व उसने जमीन खरीदा था। जिसे अब गांव निवासी विपक्षी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट कर रहे। मंगलवार को उसी जमीन के विवाद को लेकर मारा-पीटा जिससे पति सहित दामाद को चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।