महसी: देवलखा से अपहरण के मामले में एक वारंटी को बौंडी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।।
बौंडी थाने की पुलिस ने अपहरण करने के मामले एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि छोटू पुत्र बहादुर निवासी देवलखा थाना कैसरगंज को स्वयं थानाध्यक्ष, वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश कुमार पांडे,उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल महेश राय, रणजीत निषाद,महिला कांस्टेबल मनीषा द्विवेदी ने गिरफ्तार किया।