महसी: गुजराती पुरवा से 100 पाउच देशी शराब के साथ एक कारोबारी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, की वैधानिक कार्यवाही।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने 100 पाउच देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि राकेश वर्मा पुत्र शिवशंकर वर्मा निवासी गुजराती पुरवा को उप निरीक्षक मारकण्डेय तिवारी, कांस्टेबल संतोष चौधरी, कौशल किशोर ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई।