राजगढ़: राजगढ़ अस्पताल से रेफर गर्भवती ने 108 एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म
राजगढ़ की एक गर्भवती महिला को सोलन रेफर किया गया था, लेकिन एंबुलेंस में ही उसने बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। मामले में डॉक्टरों की उपलब्धता पर भी सवाल उठ रहे हैं।