अररिया: अररिया में निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण, बिचौलियों की भूमिका पर प्रशासन की नजर
Araria, Araria | Oct 24, 2026 अररिया में जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचने वाले लोगों को कार्यालय में किसी तरह की परेशानी न हो और पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का लाभ आम लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचे, इसे लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को एडीएम अजय कुमार ठाकुर ने अररिया जिला अवर निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।