बीरपुर: केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने नौला में अग्नि पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला गांव में शनिवार की दोपहर में भीषण आगलगी की घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं कार्यकर्ताओं का आगलगी स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में देर शाम को केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने नौला गांव के आग लगी स्थल पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है।