बीरपुर: बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की जयंती की तैयारी को लेकर मैदा बभनगामा में आयोजित हुई बीएसपी की बैठक
बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में बसपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में 15 मार्च को कांशीराम के जन्मदिवस समारोह की तैयारी लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।