बीरपुर: गेनहरपुर पंचायत में कचरा प्रबंधन को लेकर डस्टबिन वितरण का कार्य शुरू
बीरपुर प्रखंड के गेनहरपुर पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के तहत कचरा प्रबंधन को लेकर डस्टबिन वितरण कार्य का विधिवत रूप से शुरू हुआ। इस कार्य का शुभारंभ मुखिया अशोक पासवान द्वारा ने किया। उन्होंने वार्ड संख्या एक में दर्जनों लाभुकों के बीच हरा एवं नीला डस्टबिन डब्बा प्रदान कर शुभारंभ किया। जो सभी वार्डों में इस डिब्बे का वितरण करना है।