बीरपुर: बीरपुर थाना के प्रतीक्षालय भवन में लगा जनता दरबार, 16 मामलों की हुई सुनवाई
बीरपुर थाना के प्रतीक्षालय भवन में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जिसकी जानकारी देते हुए बीरपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी राधेश्याम कुमार ने बताया कि पुर्व का नौ मामले एवं सात नए मामले सहित कुल सोलह मामलों की सुनवाई की गई। जिसमेें एक भी मामले की समझौता नहीं हो सकी। मौके पर दर्जनों फरियादी मौजुद थे।