बीरपुर: नौला गांव में अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच सामुदायिक किचन का हुआ शुभारंभ, कम्बल का किया गया वितरण
बीरपुर प्रखंड के नौला गांव में भीषण आग लगी की घटना के बाद एसडीओ के निर्देश पर सामुदायिक किचन का शुभारंभ किया गया है। इसमें अग्नि पीड़ितों व उनके परिवार के सैकड़ों सदस्यों को भोजन कराया जा रहा है। विदित हो कि बीते शनिवार को नौला चौक के समीप इस अग्निकांड में अल्पसंख्यक एवं दलित परिवार के कुल 58 लोगों का झोपड़ीनुमा घर व अन्य सामान जलकर राख हो गया था।