बीरपुर: बीरपुर थाना क्षेत्र में अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक
गर्मी के मौसम में आगज़नी की घटना को देखते हुए अग्निशमन विभाग के कर्मी के द्वारा बीरपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न गांव में जगह-जगह नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को आगज़नी की घटना के दौरान क्या करें, क्या नहीं करें की जानकारी दी गई। आग लगने पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सुचित करने के लिए मोबाइल नंबर 7485805944 दिया गया।