जबलपुर: ग्राम पडुआ में 26 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, थाना भेड़ाघाट पुलिस ने किया मर्ग कायम
ग्राम पडुआ में एक युवक की मृत्यु होने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को शिवचरण पटैल उम्र 50 वर्ष निवासी पडुआ ने बताया कि किसानी करता है। उसका बेटा बिट्टू उर्फ नीरज पटैल उम्र 26 वर्ष शराब के सेवन करने का आदि था, खाना लेकर अपने कमरे में सोने चला गया था, जिसके सुबह नहीं उठने पर परिजनों द्वारा दरवाजा को तोड़कर देखा तो बिट्टू उर्फ नीरज पटैल ने फांसी लगाकर जान दी है।