जबलपुर: ग्राम सहजपुर हितकारिणी स्कूल के सामने बरखेड़ा रोड़ से सट्टा लिखते सटोरिया रंगे हाथ पकडा गया, नगद 6 हजार 600 रूपये जप्त
क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सहजपुर हितकारिणी स्कूल के सामने बरखेड़ा रोड़ में एक व्यक्ति अंको पर रूपये पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खिलाते हुये अवैध लाभ अजिर्त कर रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना भेडाघाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।