जबलपुर: इंडियन बैंक के बाजू से घमापुर निवासी 47 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
थाना घमापुर में सोनेश शर्मा निवासी इंडियन बैंक के बाजू से घमापुर ने सूचना दी कि उसके बेटे अक्षत शर्मा ने बताया कि मां रीता घर का दरवाजा नहीं खोल रहीं हैं वह तत्काल घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था उसने तथा बेटे ने लोहे की जाली काट कर अंदर से चटकनी खोली तो देखा कि उसकी पत्नी रीता शर्मा उम्र 47 वर्ष फर्श पर औंधी पड़ी थी तथा पंखे पर चुन्नी लटकी थी।