जबलपुर: मक्का नगर में रहने वाले 18 साल के युवक की देर रात चाकू से गोदकर की गई हत्या
मक्का नगर में रहने वाले 18 साल के युवक की देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक का नाम अरहान है, जिसने कि इसी साल दसवीं क्लास पास की थी। बताया जा रहा है कि जिन दो लड़कों ने अरहान की चाकू मारकर हत्या की है, उनका अरहान के घर वालों से पुराना विवाद भी चल रहा है। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।