जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस सूचना एवं सांस्कृतिक केंद्र में 20 जुलाई को होने वाले कॉन्क्लेव को लेकर कलेक्टर व SP ने लिया जायजा
नेताजी सुभाषचंद्र बोस सूचना एवं सांस्कृतिक केंद्र में 20 जुलाई को होने वाले रीजनल कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना,एसपी आदित्य प्रताप सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया।इस दौरान चल रही तैयारियों को अंतिम रूप देने कलेक्टर ने दिशा निर्देश दिए।20 जुलाई को होने वाले कॉन्क्लेव में करीब 3 हजार निवेशक आएंगे जहा सीएम इनसे चर्चा करेंगे।