जबलपुर: शितलमाई मंदिर के पीछे बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक पर की फायरिंग, मची सनसनी, मामला दर्ज
घमापुर थाना क्षेत्र शितलमाई मंदिर के पीछे देर रात बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक पर फायरिंग कर दी।जहाँ गोली जाकर कार के शीशे में लगी।वही बाइक सवार मौके से फरार हो गए।गोली चलने की घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस को कार सवार बाबू सिंधी ने बताया की वह कार में बैठा था।तभी बाइक में दो लड़के आये और फायरिंग कर दी।बाबू सिंधी का कहना है की लकी रैकवार ने गोली चलवाई।