उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आजम खान एक बार फिर सियासत के केंद्र में हैं। अखिलेश यादव की रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद सवाल उठने लगे हैं कि समाजवादी पार्टी अब उनके साथ खड़ी क्यों नजर आ रही है? क्या यह पुरानी राजनीतिक वफादारी है या मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ बनाए रखने की रणनीति?
एक तरफ असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटी है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। ऐसे में क्या आजम खान के साथ बढ़ती नजदीकी के जरिए अखिलेश यादव कोई बड़ा राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं?
क्या आजम खान सपा के लिए फिर से अहम हो गए हैं? क्या ओवैसी और कांग्रेस की चुनौती पार्टी की रणनीति को प्रभावित कर रही है? और 2027 के चुनाव में इसका क्या असर पड़ सकता है?
#AzamKhan #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #AsaduddinOwaisi #AIMIM #Congress #UPPolitics #UPElection2027
[Azam Khan, Akhilesh Yadav, Azam Khan News, Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting, Samajwadi Party, SP Politics, Asaduddin Owaisi]