संभल: सदर कोतवाली के चौधरी सराय नाले मोहल्ले में विवाहिता को ससुराल के लोगों ने पीटा, चार लोगों पर आरोप
विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने मिलकर महिला को जमकर पीटा। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर और जेठ हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार 12:30 बजे