कानपुर: कल्याणपुर में बाइक से स्कूटी टकराने के विवाद में दबंगों ने किशोर के साथ की मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत
कल्याणपुर मेंबाइक से स्कूटी टकराने के विवाद में दबंगों ने किशोर की लात-घूसे, लाठी-डंडे व हॉकी से बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से किशोर लहूलुहान हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी रविवार दोपहर 2:00 बजे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।