कानपुर: राष्ट्रीयदिव्यांग पार्टी ने रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में नेत्रहीन छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने स्वामी रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में नेत्रहीन छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार 4:00 बजे धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने इस घटना को अमानवीय बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया गया लाठीचार्ज मानवाधिकारों का हनन है।