कानपुर: मस्जिद हाता नवाब साहब से फूलबाग तक मस्जिद दूल्हा साहब में जोहर की नमाज के बाद नमाजियों ने आतंकवाद के खिलाफ निकाला जुलूस
मस्जिद हाता नवाब साहब से फूलबाग जुलूस निकाला गए। रविवार 4 बजे आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। मस्जिद दूल्हा साहब में जोहर की नमाज़ के बाद नमाजियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध किया।मौलाना हामिद हुसैन जैदी ने केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं देश की अखंडता और सुरक्षा पर हमला हैं। इनका जवाब कड़ी कार्रवाई से दिया जाना चाहिए।